Connect with us

Uncategorized

नोएडा के गालीबाज़ भाजपा नेता श्रीकांत को सबक सिखाने अब पहुंचा बाबा का बुलडोजर…

खबर शेयर करें -

भाजपा नेता श्रीकांत को सबक सिखाने बाबा का बुलडोजर पहुंच चुका है। वह अभी फरार है लेकिन कार्रवाई शुरू हो गई है।

गालियां नेाएडा का रहने वाला भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी के मुंह से निकली हैं जो एक महिला ही नहीं बल्कि पूरे महिला समाज को दी गयी हैं प्रतीत होती हैं। भाजपा के गालीबाज़ नेता को सबक सिखाने के लिए बुलडोजर पहुंच गया। फिल्हाल श्रीकांत त्यागी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। वो फरार चल रहा है। लेकिन उसकी मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। नोएडा के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता के मामले के मुख्य आरोपी श्रीकांत त्यागी के खिलाफ कार्रवाई जारी है। सोमवार सुबह नोएडा अथॉरिटी की नोएडा के सेक्टर 93 में ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी पहुंची और श्रीकांत त्यागी के आवास में हुए अवैध निर्माण पर कार्रवाई शुरू कर दी। टीम अब श्रीकांत द्वारा कॉमन क्षेत्र और पार्किंग में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की कार्रवाई कर रही है। नोएडा अथॉरिटी के कुछ लोग फावड़ा और हथौड़े चला रहे हैं। आपको बता दें कि श्रीकांत त्यागी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। पुलिस आरोपी की तालश में जुटी है। श्रीकांत की आखिरी लोकेशन उत्तराखंड के ऋषिकेश में मिली है। कई बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ और ऑन हुआ। नोएडा पुलिस की कई टीम उत्तराखंड में श्रीकांत त्यागी की तलाश में जुटी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts