Connect with us

Uncategorized

कोरोना से जुड़ी बुरी खबर-भारत तेज़ी से फैल रहे संक्रमण वाले पांच देशों में शामिल, एक ही दिन में रिकॉर्ड केस आए सामने, 11 मौत

कोरोना से जुड़ी बुरी खबर है। भारत एक बार फिर से दुनिया उन पांच देशों में शामिल हो गया है, जहां इन दिनों सबसे ज्यादा संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे के अंदर देश में कोरोना के रिकॉर्ड केस बढ़े हैं। इस बीच, 3,641 लोग पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 20 हजार 219 हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, रविवार को संक्रमण की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें चार केरल, तीन महाराष्ट्र और दिल्ली, कर्नाटक और राजस्थान से एक-एक मौतें शामिल हैं। इसी के साथ कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर पांच लाख 30 हजार 892 हो गई है।
आंकड़ों के अनुसार, भारत एक बार फिर से उन पांच देशों की सूची में शामिल हो गया है, जहां सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे हैं। रविवार को दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा 9724 लोग संक्रमित पाए गए। दूसरे नंबर पर रूस में 9,591, जापान में 6290, फ्रांस में 6027 लोग संक्रमित मिले। इसके बाद भारत में 3,641 लोग संक्रमित पाए गए।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts