Connect with us

अपराध

दर्जी के साथ फरार 19 वर्षीय युवती बरामद, चौकी में मां को मारा थप्पड़, पूरी तरह ब्रेनवाश किया आरोपी ने

हल्द्वानी के मुखानी थाना क्षेत्र में एक युवती के मिलने के बाद पुलिस चौकी में हंगामे की स्थिति बन गई। करीब एक महीने पहले लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने हाल ही में बरामद किया और उसे आरटीओ पुलिस चौकी लाया गया, जहां परिजनों के पहुंचते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि अमरावती कॉलोनी निवासी युवती 26 फरवरी को अचानक घर से गायब हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर पड़ोस में दर्जी का काम करने वाले रहमत नाम के युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान बैंक खाते से रुपये निकाले जाने के सुराग और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों को हल्द्वानी से बरामद किया।

पुलिस चौकी में जब परिजन युवती को घर ले जाने की कोशिश कर रहे थे, तब युवती ने विरोध करते हुए अपनी मां को थप्पड़ मार दिया और पिता से भी बदसलूकी की। वह कथित आरोपी युवक के साथ ही रहने की जिद पर अड़ी रही, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में आक्रोश फैल गया।

युवती के पिता ने आरोप लगाया है कि युवक पहले से शादीशुदा है और उसने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर उसका ब्रेनवॉश कर दिया है। उन्होंने बेटी को वापस दिलाने की मांग की है।

घटना के दौरान चौकी पर मौजूद भीड़ ने आरोपी युवक को उनके हवाले करने की मांग भी की, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। पुलिस बल कम होने के कारण कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, हालांकि बाद में उच्च अधिकारियों के पहुंचने पर स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए हैं और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts