Connect with us

Uncategorized

देहरादून में 17 जून से होंगे सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट गेम्स:

कई अंतर्राष्ट्रीय एवं विश्व स्तर के पदक विजेता खिलाड़ी होंगे शामिल। देहरादून : नेशनल मार्शल आर्ट कमेटी इंडिया के तत्वावधान में स्थानीय परेड ग्राऊंड के बहुद्देशीय हाल में 17एवं 18 जून को सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों का आयोजन होगा। नेशनल मार्शल आर्ट गेम्स कमेटी के अध्यक्ष बी के भारत ने जानकारी देते हुए बताया कि सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स खेलों का उद्घाटन 17 जून को प्रातः 11 बजे क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व खेल मंत्री उत्तराखंड नारायण सिंह राणा करेंगे| उक्त खेलों में देश भर के 200 से अधिक चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष एवं लाइफ टाइम एचिवमेंट अवार्डी अरुण कुमार सूद, अति विशिष्ठ अतिथि नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया उत्तराखंड के मुख्य संरक्षक ब्रह्म दत्त शर्मा तथा विश्व मार्शल आर्ट्स खेल लंदन 2018 में भारतीय टीम के मुख्य कोच तथा क्रीड़ा भारती के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश जोशी विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। आयोजन समिति के सचिव रविंद्र कुमार भारत ने बताया कि खिलाडियों के रहने एवं खाने की बेहतर व्यवस्था की गई हैं| प्रतियोगिता के स्वर्ण पदक विजेता खिलाडी सितंबर माह में इटली में होने जा रहे तीसरे अंतर्राष्ट्रीय काम्बेट गेम्स 2023 में भारतीय टीम का नेत्रत्व करेंगे। सातवें राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेलों में कई अंतर्राष्ट्रीय खिलाडी भी शामिल हो रहे हैं। जिनमें एशियाई बीच खेलों में भारतीय टीम की खिलाडी एवं पुलिस पदक विजेता प्रज्ञा जोशी, विश्व मार्शल आर्ट्स खेलों लंदन की रजत पदक विजेता हर्षिता चौधरी एवं असम की प्रीति सरकार एवं साउथ अफ्रिका विश्व मार्शल आर्ट्स खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हरजीत सिंह सहित कई खिलाड़ी प्रमुख हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts