Connect with us

Uncategorized

देश की 15वीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ, 21 तोपों की दी जाएगी सलामी

नई दिल्ली। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एनवी रमण उन्हें 15वीं राष्ट्रपति के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। उसके बाद नई राष्ट्रपति को 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। फिर राष्ट्रपति का संबोधन होगा।
शपथ ग्रहण समारोह सुबह करीब सवा 10 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में होगा। समारोह में उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यों के राज्यपाल, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री, मंत्री, राजनयिक मिशनों के प्रमुख और संसद सदस्य शामिल होंगे। संसद के केन्द्रीय कक्ष में समारोह के बाद राष्ट्रपति, अपने काफिले के साथ राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी। वहां उन्हें एक इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा।

शपथ ग्रहण समारोह में वह पारंपरिक संथाली साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी उनकी भाभी सुकरी टुडू लेकर आई हैं। सुकरी अपने पति तारिणीसेन के साथ शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगी। संथाली साड़ी पूर्वी भारत में खास मौकों पर संथाल समुदाय की महिला द्वारा पहनी जाती है। इन साड़ियों के एक छोर पर कुछ धारियों का काम होता है।

राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराकर जीत हासिल की है।वह आजादी के बाद पैदा होने वाली पहली और शीर्ष पर पहुंचने वाली सबसे कम उम्र राष्ट्रपति होंगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts