Connect with us

Uncategorized

कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए दीपिका पांडेय सिंह ने उत्तराखंड की सह प्रभारी पद से दिया इस्तीफा

कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव सह उत्तराखंड की सह प्रभारी दीपिका पांडेय सिंह ने हार की जिम्मेदारी लेते हुए दोनों पदों से इस्तीफा दे दिया है। रविवार की सुबह उन्होंने इससे संबंधित ट्वीट करते हुए लिखा कि उत्तराखंड में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए राष्ट्रीय सचिव और उत्तराखंड की सह प्रभारी जैसे महत्वपूर्ण पदों से इस्तीफा देती हूं। उन्होंने इसके साथ ही पार्टी नेतृत्व को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा है कि इससे मुझे राष्ट्रीय स्तर पर काम करने का अनुभव प्राप्त हुआ है।

कांग्रेस ने झारखंड की विधायक को सौंपी थी जिम्मेदारी

उत्तराखंड में पार्टी की हार के बाद से ही ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि बड़े पैमाने पर वरीय नेताओं के इस्तीफे आलाकमान तक पहुंचेंगे। झारखंड से जिम्मेदारी संभाल रहीं दीपिका ने यह निर्णय लेकर कयासों को सही साबित कर दिया है। इधर, उन्होंने कोल्हान प्रमंडल में राहुल और सोनिया गांधी के नेतृत्व को स्वीकारने से संबंधित सर्वसम्मति से लिए गए फैसले की जानकारी भी ट्वीट के माध्यम से साझा की है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts