Connect with us

Uncategorized

 20 हजार रुपए की घूस लेते दरोगा को विजिलेंस ने किया गिरफ्तार,धोखाधड़ी के आरोपी से तय किया था सौदा

हरिद्वार। विजिलेंस की टीम ने छापेमारी कर उत्तराखंड पुलिस के दरोगा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी से पूरा महकमा शर्मसार हुआ है। हरिद्वार की ज्वालापुर कोतवाली में धोखाधड़ी के मामले में आरोपी से 20 हजार रुपए यहां तैनात दारोगा इंद्रजीत राणा ने मांगे थे। यह दरोगा धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रहे थे।
बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के बजाय 41 सीआरपीसी का नोटिस तामील कराने के नाम पर आरोपी से 20 हजार की रिश्वत मांगी जा रही थी। इस पर आरोपी ने विजिलेंस को सूचना दी और देहरादून से आई एक टीम ने पूरा जाल बिछाया। प्लानिंग के तहत नोटों पर रंग लगाकर दारोगा को पकड़ाया गया। हाथ में आते ही नोटों से रंग छूट गया और विजिलेंस टीम ने दारोगा को रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की जानकारी पुलिस विभाग में जंगल की आग की तरह फैल गई और हड़कंप मच गया।

देर रात तक आला अधिकारी घटना की जानकारी लेने में जुटे थे, और विजिलेंस की टीम आरोपी दारोगा को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करने में जुटी रही। पुलिस कप्तान अजय सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दारोगा इंद्रजीत सिंह राणा को विजिलेंस ने 20 हजार रुपए लेते हुए ट्रैप किया है। मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts