Connect with us

अपराध

चंपावत में इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, रुद्रपुर, काशीपुर समेत पूरे कुमाऊं में सप्लाई ठप

खबर शेयर करें -

 

चंपावत में इंडेन गैस मैनेजर की संदिग्ध मौत, रुद्रपुर में सप्लाई ठप

चंपावत/रुद्रपुर।

चंपावत जिले में इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या से हड़कंप मच गया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, मैनेजर पिछले कुछ समय से मानसिक दबाव में थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

इस घटना का असर रुद्रपुर में भी देखने को मिला, जहां इंडेन गैस एजेंसी का संचालन पूरी तरह प्रभावित रहा। एजेंसी के गेट पर ताला लटका रहा और गैस सिलेंडरों की सप्लाई दिनभर बंद रही। बाहर लगे सूचना पत्र में स्पष्ट लिखा गया कि मैनेजर की मौत के चलते कार्यालय बंद रहेगा और वितरण कार्य नहीं किया जाएगा।

अचानक सप्लाई ठप होने से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई लोग सुबह से गैस सिलेंडर लेने पहुंचे, लेकिन एजेंसी बंद मिलने पर उन्हें मायूस होकर लौटना पड़ा।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरे मामले की जांच में जुटे हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और जल्द ही स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

 

काशीपुर इंडियन गैस के दफ्तर में वहां के कर्मचारियों ने बाहर बोर्ड लगाकर इसी आत्महत्या का जिक्र करते हुए सप्लाई बंद कर दी है।

 

 

घटना के संबंध में मृतक के साले (पत्नी के भाई) श्री राजेन्द्र सिंह बोरा ने जानकारी देते हुए बताया कि कल शाम श्री रावत कार्यालय से घर लौटने के बाद सामान्य स्थिति में थे और पारिवारिक कार्यों में व्यस्त थे।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि शाम लगभग 6:30 बजे श्री रावत ने फोन कर सूचित किया था कि वे जिला अस्पताल में भर्ती अपने मामाजी, जिनका पित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था, को डिस्चार्ज करवा रहे हैं। आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद उन्होंने उन्हें सकुशल घर भी पहुंचा दिया था।

 

 

 

 

किंतु इसके लगभग एक घंटे पश्चात ही उनकी अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। उन्होंने पेट में तीव्र दर्द की शिकायत करते हुए तत्काल अस्पताल ले जाने का अनुरोध किया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान ही उनका आकस्मिक निधन हो गया।

 

 

 

 

श्री राजेन्द्र सिंह बोरा ने सार्वजनिक रूप से अपील की है कि श्री रावत के निधन के कारणों को लेकर किसी भी प्रकार की अटकलें न लगाई जाएं। उन्होंने अनुरोध किया है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट की पुष्टि नहीं हो जाती, तब तक किसी भी निष्कर्ष पर न पहुंचें और न ही भ्रामक सूचनाएं प्रसारित करें। अंतिम रिपोर्ट आने के पश्चात ही मृत्यु के सही कारणों की स्पष्ट जानकारी साझा की जाएगी। दुख की इस घड़ी में परिवार ने सभी से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपेक्षा की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts