Connect with us

राजनीति

पश्चिम बंगाल के बनगांव में गरजे मुख्यमंत्री धामी बोले— “विकसित पश्चिम बंगाल भाजपा की गारंटी”

पश्चिम बंगाल के बनगांव में गरजे मुख्यमंत्री धामी बोले— “विकसित पश्चिम बंगाल भाजपा की गारंटी” पश्चिम बंगाल के बनगांव में गरजे मुख्यमंत्री धामी बोले— “विकसित पश्चिम बंगाल भाजपा की गारंटी” पश्चिम बंगाल के बनगांव में गरजे मुख्यमंत्री धामी बोले— “विकसित पश्चिम बंगाल भाजपा की गारंटी” पश्चिम बंगाल के बनगांव में गरजे मुख्यमंत्री धामी बोले— “विकसित पश्चिम बंगाल भाजपा की गारंटी”पश्चिम बंगाल के बनगांव में गरजे मुख्यमंत्री धामी बोले— “विकसित पश्चिम बंगाल भाजपा की गारंटी”

 

बनगांव (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के बनगांव में आयोजित नामांकन जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार अपील की। उन्होंने बनगांव दक्षिण से स्वपन मजूमदार, बनगांव उत्तर से अशोक किर्तनिया, बगदा से सोमा ठाकुर और गैघाटा से सुब्रत ठाकुर के पक्ष में मतदान कर भाजपा को प्रचंड बहुमत से विजयी बनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में कहा कि आज पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार एक राजनीतिक दल के रूप में नहीं, बल्कि “सिंडिकेट” के रूप में काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कट और कमीशन इस सरकार की पहचान बन चुके हैं और प्रदेश में भ्रष्टाचार, घोटाले व भय का माहौल व्याप्त है, जिससे आम जनता सबसे ज्यादा प्रभावित है।
उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में “डबल इंजन” की सरकार बनने पर न केवल भ्रष्टाचार और भय खत्म होगा, बल्कि विकास, विश्वास और सुशासन की नई धारा बहेगी। मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही ‘सोनार बांग्ला’ के सपने को साकार कर सकती है।
धामी ने कहा कि बनगांव की जनता का उत्साह और समर्थन साफ संकेत दे रहा है कि इस बार यहां कमल प्रचंड बहुमत के साथ खिलेगा।
इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर , भाजपा जिलाध्यक्ष विकास घोष और प्रवासी प्रभारी सुरेश राणा समेत कई नेता मौजूद रहे।

Continue Reading

More in राजनीति

Recent Posts

Facebook

Trending Posts