Connect with us

Uncategorized

सुष्मिता सेन और भगौड़ा ललित मोदी फिर सुर्खियों में, दोनों के अफेयर को लेकर नई बात आई सामने

बॉलीवुड अभिनेत्री सुष्मिता सेन और भगौड़े बिजनेसमैन ललित मोदी का रिश्ता फिर सुर्खियों में है। दोनों ने शायद ब्रेकअप के फैसला कर लिया है। हाल ही में ललित मोदी ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट की डीपी से अभिनेत्री सुष्मिता संग अपनी तस्वीर हटा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने दोनों ही जगहों के बायो से भी एक्ट्रेस का नाम हटा दिया है। ऐसे में अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, इस बारे में अभी तक कपल की तरफ से कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
इसी साल 14 जुलाई को ललित मोदी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर एक ट्वीट कर सुष्मिता संग अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। उन्होंने इस ट्वीट में सुष को ‘बेटरहाफ’ बताया, जिसके बाद दोनों की शादी खबरें तेज हो गई। लेकिन इस ट्वीट के ठीक 42 मिनट बाद उन्होंने एक अन्य ट्वीट कर यह साफ किया दोनों ने शादी नहीं की है, लेकिन दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दिन शादी भी करेंगे। सुष-ललित के रिश्ते की खबर सामने आते ही यह आग की तरह फैल गई। सोशल मीडिया पर दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल होने लगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts