Connect with us

Uncategorized

रामसेतु को लेकर अक्षय कुमार के पीछे पड़ने वाले हैं सुब्रमण्यम स्वामी…. जानिए क्या है मामला

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार के पीछे पड़ने वाले हैं। गौरतलब है कि भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने शुक्रवार को बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु को लेकर अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर कई सवाल खड़े किए है। जिसके तहत सुब्रमण्यम स्वामी ने अपने पहले ट्वीट में लिखा है कि ”मैं हिंदी सिनेमा के कलाकार अक्षय कुमार और उनकी कर्मा मीडिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने वाला हूं। अक्षय की आने वाली फिल्म राम सेतु में सेतु को लेकर गलत तथ्य दिखाए हैं। जिसके कारण राम सेतु की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। मेरे वकील सत्य सभरवाल ने इस मामले को लेकर केस का ड्राफ्ट फाइनल कर लिया है। ‘ एक अन्य ट्वीट में सुब्रमण्यम स्वामी ने लिखा है कि ”अक्षय कुमार विदेशी नागरिक हैं, ऐसे में हम उन्हें अरेस्ट करने के अलावा देश के बाहर जाने के लिए भी कह सकते हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts