Connect with us

Uncategorized

शर्मनाकः यहां घर में घुसकर नाबालिग के साथ घिनौनी हरकत

बागेश्वर। कपकोट के एक गांव में नाबालिग के साथ रात घर में घुसकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मामा मामी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी है। मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपित के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कर दिया है। वही आरोपित की धरपकड़ शुरू हो गई है। कपकोट पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार विगत 14 सितंबर की रात में पुड़कुनी गांव निवासी 26 वर्षीय तारा सिंह पुत्र खुशाल सिंह एक नाबलिग के घर में घुस गया। उसने नाबलिग से दुष्कर्म किया। पीड़िता काफी डरी और सहमी थी।

उसने जैसे-तैसे अपनी मां को आप बीती बताई। जिसके बाद पीड़िता की मां ने अपने भाई को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 376 में मामला पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष प्रताप सिंह नगरकोटी ने बताया कि पीड़िता लगभग 17 वर्ष की है। उसके 164 का मजिस्ट्रेटी बयान के पश्चात मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। फिलहाल मामला पंजीकृत है। घटना की सभी कोणों से जांच की जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित श्रीवास्तव एवं सीओ कपकोट अशोक कुमार सिंह के निर्देशन में महिला एसआइ की टीम गठित की गई है। आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts