Connect with us

Uncategorized

शाहरुख खान कश्मीर की हंसी वादियों में शूट करेंगे राजकुमार हिरानी की डंकी का गाना ; गणेश आचार्य करेंगे कॉरियोग्राफ

हिंदी सिनेमा को ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर फ़िल्म पठान देने के बाद शाहरुख खान अपनी अगली दोनों फ़िल्मों जवान और डंकी को पूरा करने में बिजी हो गए हैं । जहां इटली कुमार के निर्देशन में बनी जवान कमोबेश पूरी हो चुकी है वहीं राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही डंकी की शूटिंग चल रही है । सुनने में आ रहा है कि, शाहरुख खान डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुँचे हैं । राजकुमार हिरानी और शाहरुख आज यानि 24 अप्रैल से कश्मीर में डंकी के एक हिस्से की शूटिंग करेंगे ।

शाहरुख खान कश्मीर में शूट करेंगे राजकुमार हिरानी की डंकी का गाना ; गणेश आचार्य करेंगे कॉरियोग्राफ

राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान की डंकी

News18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां पहले कश्मीर में फ़िल्मों की काफ़ी ज्यादा शूटिंग होती थी वहीं अब यह काफ़ी कम हो गई है । तो कश्मीर में फिर से फिल्म शूट कल्चर को पुनर्जीवित करने की कोशिश की जा रही है । हाल ही में सत्यप्रेम की कथा और रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की शूटिंग भी कश्मीर में हुई थी । बताया जा रहा है कि राजकुमार हिरानी और उनकी टीम पिछले हफ्ते सोनमर्ग गए थे क्योंकि उनके कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ एक गाने की शूटिंग करनी है ।

इमिग्रेशन पर बेस्ड डंकी की शूटिंग बड़े पैमाने पर मुंबई, बुड़ापेस्ट और लंदन में हो चुकी है । कॉमेडी के साथ-साथ इमोशनल ड्रामा डंकी में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू नजर आएंगी । इस फिल्म को राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा लिखा गया है, जिसका निर्माण राजकुमार हिरानी और गौरी खान कर रहीं है । राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही डंकी 22 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts