Connect with us

Uncategorized

सनसनी: 83 साल की बुजुर्ग को मारकर हाईवे किनारे फेंकी लाश, बेरहमी के साथ कान से नोचे कुंडल

उत्तराखंड। कुमाउं मंडल के चम्पावत जनपद के टनकपुर में मंगलवार को हाईवे किनारे 83 वर्षीय महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका के सोने के आभूषण गायब होने और कान में कुंडल नोचने के निशान से हत्या की अशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सीओ अविनाश वर्मा, कोतवाल चंद्रमोहन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, जब परिजनों को खबर लगी तो वो भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक विचई निवासी विरांगना भागीरथी देवी पत्नी स्व. गोपी चंद सुबह हाईवे किनारे घर से करीब 500 मीटर दूर संदिग्ध अवस्था में मृत पड़ी मिलीं।

पड़ोस में बटाई में खेती करने वाले माली परमानंद ने उनका शव पड़ा देखा। उसने आस पड़ोस के लोगों को इसकी सूचना दी। पता चलते ही मृतका के परिजन और गांव के लोगों की भीड़ घटनास्थल पर लग लग गई। मृतका के पुत्र का परिवार देहरादून रहता है। वह यहां अकेली रहती थी। मृतका के पूर्व सैनिक पुत्र मोहन चंद के मुताबिक, उसकी मां के गले, कान और नाक में करीब चार तोला सोने के आभूषण थे, जो गायब हैं। सीओ अविनाश ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतित हो रहा है और उसी एंगंल से जांच की जा रही है। मृतका के कान में कुंडल नोंचे जाने के निशान हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts