Connect with us

Uncategorized

जिंदगी की जंग हार गई दुर्घटना में घायल एसडीएम संगीता कनौजिया

ऋषिकेश: एम्स ऋषिकेश में भर्ती एसडीएम संगीता कनौजिया की आज मृत्यु हो गई है ।एसडीएम संगीता सर्वाइकल स्पाइन इंजरी से ग्रसित थी। एक्सिडेंट के बाद से ऐम्स में उनका उपचार चल रहा था।

लक्सर की एसडीएम संगीता कनौजिया सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई थीं। दरअसल एसडीएम संगीता कनौजिया के वाहन को एक ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी थी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए थे।

हादसे में एसडीएम के ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मृत्यु हो गई थी जबकि एसडीएम संगीता कनौजिया गंभीर रूप से घायल हो गईं, और जिसके बाद से ऋषिकेश एम्स में उनका लम्बे समय से उपचार चल रहा था।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts