Connect with us

उत्तराखण्ड

स्कूलों की छुट्टी : ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

स्कूलों की छुट्टी : ऑरेंज अलर्ट के चलते नैनीताल में आज सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद

भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी पर डीएम का आदेश, कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में एक दिन का अवकाश

नैनीताल। भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जनपद नैनीताल के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने गुरुवार, 9 जुलाई को जिले के सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

 

जिला मजिस्ट्रेट एवं अध्यक्ष, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ललित मोहन रयाल ने जारी आदेश में कहा है कि मौसम विभाग ने 9 जुलाई को जिले में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना जताई है। लगातार हो रही बारिश के कारण नदियों, नालों और गधेरों में जलस्तर बढ़ने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा बना हुआ है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए एहतियातन यह फैसला लिया गया है।

आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालय, जिनमें कक्षा 1 से 12 तक की पढ़ाई होती है, गुरुवार को बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश रहेगा।

जिला मजिस्ट्रेट ने मुख्य शिक्षाधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही चेतावनी दी गई है कि आदेश की अवहेलना करने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts