Connect with us

Uncategorized

सहेली के घर मिली बालिका, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सकुशल किया बरामद

हल्द्वानी। परिजनों की डांट से नाराज़ होकर राजपुरा की एक बालिका घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गयी। परिजनों की ओर से उसकी कापफी खोजबीन की गयी लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी को सूचित किया। जहां पर उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गयी। चौकी प्रभारी दिनेश जोशी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लापता बालिका की सहेली के मोबाइल नंबर की लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की सहायता से मात्र 24 घंटे के भीतर गुमशुदा बालिका को बरामद कर लिया। चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया कि बालिका कालाढूंगी में अपनी सहेली के घर पर मिली। बालिका के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों ने पुलिस महकमे का आभार जताया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts