Connect with us

Uncategorized

सतीश कौशिकः आखिर मौत की असल वजह क्या…..फार्महाउस में “दवाएं” मिलने के बाद पार्टी में शामिल हुए एक उद्योगपति की पुलिस को तलाश

अभिनेता सतीश कौशिक मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है। पुलिस ने उस फार्महाउस से कुछ दवाएं बरामद की हैं, जहां होली समारोह के बाद सतीश कौशक ठहरे थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि वे अभिनेता सतीश कौशिक मौत के सही कारण जानने के लिए विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। जिला पुलिस की अपराध टीम ने दक्षिण पश्चिम दिल्ली में उस फार्महाउस का दौरा किया जहां पार्टी आयोजित की गई थी और कुछ दवाएं बरामद की गई हैं। सूत्रों के अनुसार एक उद्योगपति के फार्म हाउस पर पार्टी का आयोजन किया गया था। पुलिस मेहमानों की सूची खंगाल रही है। पार्टी में एक उद्योगपति शामिल था जो एक मामले में वांछित है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts