Connect with us

Uncategorized

सनसनी: युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, कल दोपहर से थी लापता

चम्पावत। चंपावत कोतवाली के ग्राम चौकी में एक दलित युवती की हत्या हुई है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। युवती का शव बुधवार की सुबह गांव से करीब एक-डेढ़ किमी दूर जंगल के नजदीक सड़क किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। प्रथम दृष्टया हत्या गला घोंट कर किए जाना प्रकाश में आ रहा है। वहीं युवती के परिजनों ने एक मंदिर के पुजारी पर हत्या करने का शक जताया है। घटना को लेकर क्षेत्र के लोग सहमे हुए हैं।

सनसनी: युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, कल दोपहर से थी लापता

जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह सैर पर निकले लोगों को चौकी फूंगर गांव से कुछ आगे खेल मैदान के पास एक युवती का शव पड़ा दिखाई दिया। जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना पर कोतवाल योगेश उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लिया। मृतका की पहचान बबीता पुत्री सुरेश राम उम्र करीब 22 वर्ष निवासी तल्ली चौकी के रूप में हुई।

कल दोपहर बाद से घर नहीं लौटी पुत्री के बारे में जब यह जानकारी सुरेश राम व अन्य परिजनों को हुई तो वे अवाक रह गए। आनन फानन में मौके पर पहुंचे परिजनों ने मृतका की पुत्री बबीता के रूप में शिनाख्त की। उन्होंने बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि मृतका के गले में कुछ निशान मिले हैं। जिससे लग रहा है कि रस्सी या किसी अन्य चीज से उसका गला घोंटा गया होगा। प्रथम दृष्टया गला घोंट कर हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। कोतवाल ने बताया कि मृतका के परिजनों ने एक मंदिर के पुजारी पर संदेह जताया है। कहा है कि बबीता का मंदिर के पुजारी से पहले से ही मेल मिलाप था। उसके घर आना जाना भी था।

सनसनी: युवती की हत्या कर सड़क किनारे फेंका शव, कल दोपहर से थी लापता
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts