Connect with us

Uncategorized

दुखद खबर-हल्द्वानी:- नदी में डूबने से बच्चे की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गौला नदी में डूबने से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है, मृतक राजपुरा क्षेत्र के 16 क्वार्टर धोबी घाट का रहने वाला था। वह अपने दोस्तों के साथ गौला नदी में नहाने के लिए गया था, अचानक वह गौला नदी के बहाव में फंस गया और देखते ही देखते वह पानी के अंदर डूब गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने बच्चे को नदी से निकाला और उसे बेस हॉस्पिटल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजपुरा चौकी इंचार्ज दिनेश जोशी ने बताया बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts