Connect with us

Uncategorized

दुखद: पैर फिसला और देखते ही देखते गंगा में ओझल हो गई युवती

ऋषिकेश। दोस्तों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने आई युवती गंगा की तेज धार में पैर फिसलने के चलते बह गई। देखते ही देखते आंखों से ओझल हो गई जब तक उसके साथ के दोस्त कुछ समझते तब तक वह नदी के तेज प्रभाव में बहती चली गई। इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया घटना की सूचना मिलने के बाद ढाल वाला पोस्ट से एसडीआरएम रेस्क्यू टीम के उप निरीक्षक सचिन रावत के नेतृत्व में घटनास्थल पर टीम रवाना हुई और सर्चिंग अभियान प्रारंभ कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार आयुषी चमोली पुत्री दिनेश चमोली उम्र 18 वर्ष ग्राम पाटा जनपद टिहरी गढ़वाल अपने चार अन्य साथियों के साथ प्रतियोगिता परीक्षा देने ऋषिकेश आई थी। वह ऋषिकेश गंगा घाट पर अपने दोस्तों के साथ घूम रही थी कि अचानक गंगा की तेज लहरों की चपेट में आकर पैर फिसलने के चलते वह लापता हो गई। इस घटना से वहां पर हड़कंप मच गया। वहां चीख-पुकार मचने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ ने सर्च अभियान चलाया। समाचार लिखे जाने तक लापता युवती का कहीं पाया। एसडीआरएफ के अनुसार गंगा में पानी अधिक होने के चलते राहत एवं रेस्क्यू अभियान नहीं चल पाया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts