Connect with us

Uncategorized

दुखद : नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार दामोदर लोहनी के बड़े भाई दिनेश लोहनी का आसामयिक निधन

नैनीताल के वरिष्ठ पत्रकार दामोदर लोहनी के बड़े भाई दिनेश लोहनी का आसामयिक निधन हो गया है। बीते दिवस उनका स्वास्थय बिगड़ने पर परिवारजन उन्हें लेकर बीडी पांडेय चिकित्सालय ले गए थे , जहाँ पर प्राथमिक उपचार के उपरान्त उनको हायर सेंटर के लिए रेफेर कर दिया गया था। उन्हें हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले जाया गया था , जहाँ उनका उपचार आईसीयू में चल रहा था।

मंगलवार रात्रि में उनको वेंटिलेटर पर रख दिया गया था लेकिन आज बुधवार प्रातः उनका असामयिक निधन हो गया।51 वर्षीय दिनेश लोहनी छात्र जीवन से ही सांस्कृतिक एवं राजनैतिक गतिविधियों से जुड़े रहे थे। इसके साथ ही दैनिक समाचार के माध्यम से पत्रकारिता से भी उनका जुड़ाव रहा। वर्तमान में वह देहरादून से प्रकाशित पत्रिका युगवाणी से भी जुड़े हुए थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही परिवार में शोक का माहौल हो गया , वहीँ उनके निधन का समाचार मिलते ही नैनीताल के पत्रकारों सहित विविध संगठनों से जुड़े लोगों ने भी अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट की है।

उनकी अंतिम यात्रा उनके हल्द्वानी स्थित निवास अमरावती क्लोनी से दोपहर 1 बजे के करीब रानीबाग़ चित्रशिला घाट को निकलेगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts