Connect with us

Uncategorized

रनिंग गर्ल: 10 साल की काजल 210 km की दौड़ लगा लखनऊ पहुंचेंगी सीएम योगी से शिकायत करने

एम योगी से शिकायत करने 210 किलोमीटर दौड़कर लखनऊ आ रही 10 साल की काजल, जानिए क्‍या है मामला
दस साल की मासूम काजल प्रयागराज से दौड़ती हुई लखनऊ जा रही है। काजल को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलकर उन लोगों की शिकायत करनी है जिन्‍होंने उसे इंदिरा मैराथन में सम्‍मानित नहीं किया।

दस साल की काजल निषाद ने रविवार को प्रयागराज से लखनऊ की दौड़ शुरू की। अपने प्रशिक्षक रजनीकांत की देखरेख में काजल 210 किमी की दौड़ लगाकर लखनऊ पहुंचेगी। वह यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात कर इंदिरा मैराथन में सम्मानित नहीं किए जाने की शिकायत करेगी।

काजल ने पिछले साल इंदिरा मैराथन में भाग लिया और दौड़ पूरी की। काजल इंदिरा मैराथन में व्यक्तिगत स्तर पर दौड़ लगाकर चर्चा में आई थी। सिविल लाइंस से दौड़ शुरू करने वाली काजल ने बताया कि पिछले साल इंदिरा मैराथन में वह 14वें स्थान पर थी। लेकिन उसको मैराथन के आयोजक और प्रशासन ने कोई सम्मान नहीं दिया। काजल जिस स्कूल में पढ़ती है, वहां भी सरहाना नहीं मिली।

सात दिन में लखनऊ का सफर तय करने वाली काजल प्रतिदिन 35-40 किमी दौड़ लगाएगी और कुंडा में राजा भैया के आवास पर विश्राम करेगी। काजल के प्रशिक्षक रजनीकांत ने बताया कि काजल पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के क्षेत्र (मांडा) स्थित ललितपुर की है। वह तीन बहनों में छोटी है और पिता नीरज रेलवे में प्वाइंट्समैन हैं।

18 साल से कम उम्र के धावक मैराथन में नहीं दौड़ सकते: काजल इंदिरा मैराथन में दौड़कर चर्चा में आई। लेकिन एथलेटिक्स फेडरेशन की गाइडलाइन के अनुसार 18 साल से कम उम्र के धावक-धाविका मैराथन में भाग नहीं सकते।

नारी शक्ति का है प्रतीक
काजल निषाद के प्रशिक्षक रजनीकांत ने बताया कि नन्ही बच्ची काजल नारी शक्ति की प्रतीक है। रजनीकांत के मुताबिक काजल को मैराथन में भाग लेने का अधिकार और सम्मान मिलना चाहिए

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts