Connect with us

Uncategorized

काम खत्म कर घर लौट रहे मजदूरों को रोडवेज बस ने रौंदा, 4 की मौत, 3 घायल

हाइलाइट्स

  • ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ
  • हीरो मोटर कंपनी से शिफ्ट पूरी कर निकल रहे कर्मचारियों को बस ने रौंद दिया

ग्रेटर नोएडा. ग्रेटर नोएडा में बुधवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हुआ. तेज रफ्तार रोडवेज बस ने हीरो मोटर कंपनी से शिफ्ट पूरी कर निकल रहे कर्मचारियों को रौंद दिया. इस हादसे में बस की चपेट में आधा दर्जन कर्मचारी आ गए, जिनमें से 4 की मौत हो गई और 3 लोगों का दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में इलाज चल रहा है.

पुलिस की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक थाना बादलपुर क्षेत्रान्तर्गत में रात 11:30 बजे हीरो मोटर्स कंपनी के लेबर की शिफ्ट खत्म हुई थी. ऐसे में घर को वापस लौट रहे कामगार रोडवेज बस की चपेट में आ गए. 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जिसमें  संकेश्वर कुमार दास ( 25 वर्ष) निवासी खड़िया थाना बरियारपुर जिला मुंगेर, बिहार, मोहरी कुमार ( 22 वर्ष ) निवासी खरवा थाना रजान जिला बांका, बिहार, सतीश (25 वर्ष) निवासी कपूरी थाना, मेजा जिला, बिहार और गोपाल (34 वर्ष) निवासी पटवारी का बाग ग्राम अच्छेजा थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर की मृत्यु हो गई. दर्दनाक हादसे में अनुज, धर्मवीर और संदीप भी गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हे इलाज  के लिए निठारी लाया गया था. वहां से सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के लिए रेफर किया गया.

ड्राइवर को गिरफ्तार करने में जुटी पुलिस
बादलपुर थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा चुका है. रोडवेज बस पुलिस की हिरासत में है. चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं. सभी मृतकों के परिजनों के इस घटना की जानकारी दे दी गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जाहिर किया है. साथ ही अधिकारियों को घायलों के इलाज के लिए निर्देशित भी किया है.

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts