Connect with us

Uncategorized

राहुल गांधी ट्रक में हुए सवार, दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़

राहुल गांधी इन दिनों अलग तेवर में नजर आ रहे हैं। कभी राहुल दिल्ली की सड़कों पर घूमते दिखते हैं तो कभी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिलते दिखे। राहुल गांधी की ये VIDEO सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे। वहीं, अब राहुल गांधी का एक और VIDEO वायरल हो रहा है, जिसमें वो ट्रक की सवारी करते दिख रहे हैं।

राहुल दिल्ली से ट्रक पर सवार हुए और अंबाला होते हुए चंडीगढ़ पहुंचे। राहुल गांधी का ट्रक की सवारी वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है। राहुल ने कहा कि कांगेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी राहुल गांधी का वीडियो शेयर किया है।

राहुल गांधी ट्रक में हुए सवार, दिल्ली से पहुंचे चंडीगढ़

सुप्रिया ने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों से,खिलाड़ियों से, सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं से, किसानों से, डिलीवरी पार्टनरों से, बस में आम नागरिकों से और अब आधी रात को ट्रक के ड्राइवर से आखिर क्यों मुलाकात कर रहे हैं राहुल गांधी? क्योंकि वो इस देश के लोगों की बात सुनना चाहते हैं, उनकी चुनौतियों और परेशानियों को समझना चाहते हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts