Connect with us

Uncategorized

विवाह समारोह से वापस लौट रहे, कार हादसे में दो लोग घायल

मंगोली से विवाह समारोह से वापस लौट रहे कोटाबाग के नया पांडे गांव निवासी पूर्व प्रधान एवं प्रधान पति उमेश तिवारी की कार के ब्रेक फेल हो जाने से कार में सवार दो लोग घायल हो गए। चालक भगत सिंह बिष्ट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

भाजपा नेता एवं पूर्व प्रधान उमेश तिवारी अपने कुछ परिचित लोगों के साथ एक विवाह समारोह से वापस लौट रहे थे कि कालाढूंगी के निकट लाल मिट्टी पर उनकी कार के ब्रेक फेल हो गए। चालक को इसका अहसास होने पर उसने कार को पहाड़ी से टकराते हुए रोक लिया। हादसे में कार में सवार उनके परिचित गंगादत्त पंत व माधवी देवी घायल हो गए। हादसे की खबर मिलते ही कालाढूंगी पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts