Connect with us

Uncategorized

Ratsasan Remake: अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म की मसूरी में शूटिंग, कल पहुंचेंगे ‘इंटरनेशनल खिलाड़ी’

देहरादून। Akshay Kumar Ratsasan Remake बालीवुड स्टार अक्षय कुमार और रकुल प्रीत सिंह स्टारर मिशन सिंड्रेला की शूटिंग दो दिनों से मसूरी के लाइब्रेरी बाजार में चल रही है। इसमें अभी तक सहायक कलाकारों पर कई दृश्य फिल्माए गए हैं। शूटिंग देर रात से सुबह आठ बजे तक हो रही है। इसके लिए अक्षय कुमार एक फरवरी को सुबह यहां पहुंचेंगे। वहीं, अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी दून पहुंचेंगी।

निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रतसासन की रीमेक मिशन सिंड्रेला की शूटिंग देहरादून, मसूरी, धनौल्टी आदि क्षेत्रों में 15 दिनों तक चलेगी। अक्षय कुमार के साथ ही अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह और चंद्रचूड़ भी शूटिंग के लिए देहरादून आएंगे।

स्थानीय कलाकारों को भी मिला काम

फिल्म में देहरादून के कई स्थानीय कलाकारों को भी काम दिया गया है। फिल्म यूनिट होटल कसमंडा पैलेस, सेवाय, जेपी होटल और जे डब्लू मररिट में ठहरी हैं। शूटिंग में ड्रोन की सहायता भी ली जा रही है।

शूटिंग के दौरान कोरोना गाइडलाइन का पालन

अक्षय कुमार और रकुल प्रीत स्टारर फिल्म की शूटिंग के बीच कोरोना वायरस की गाइडलाइन का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। शूटिंग के प्रत्येक शाट के बाद परिसर में सेनिटाइजेशन किया जाना है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

साभार न्यू मीडिया

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts