Connect with us

Uncategorized

दिल्ली में तेज रफ्तार कार ने बस में मारी टक्कर, परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 की हालत नाजुक

खबर शेयर करें -
हाइलाइट्स
1.उत्तरी दिल्ली के नंगली में नेशनल हाईवे पर i20 कार की कलस्टर बस में जबर्दस्त टक्कर हुई.
2.हादसे के वक्त कार में एक ही परिवार के 5 लोग थे, जिनमें 2 साल का एक बच्ची भी शामिल है.
3.बताया जा रहा है कि कार चालक नींद के झोंके में था, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ.

नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ. सुबह के वक्त डीटीसी की क्लस्टर बस और i20 कार के बीच जबरदस्त टक्कर हुई, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

बताया जा रहा है कि डीटीसी की बस खड़ी हुई थी तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार i20 कार सीधे डीटीसी बस से जा टकराई. इस हादसे में कार का आधा हिस्सा बस के अंदर चला गया. हादसे की शिकार कार में 5 लोग बैठे हुए थे और साथ ही एक छोटा बच्चा भी था. ये सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नजदीकी बाबू जगजीवन राम अस्पताल ले जाया गया. वहां डॉक्टरों ने तीन को मृत घोषित कर दिया है, बाकी सभी घायलों का इलाज लगातार जारी है.

कार में सवार परिवार हिमाचल से वापस आ रहा था. नंगली हाईवे के पास पहुंचा ही था, तभी बस स्टैंड पर खड़ी डीटीसी क्लस्टर बस से कार जा टकराई. बताया जा रहा है कि कार चालक नींद के झोंके में था, जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हुआ. इस कार रफ्तार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे के बाद कार के आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए.

इस हादसे में मृतकों की पहचान 50 साल की जमुना, 26 साल की ज्योति और 28 साल की निशा के रूप में हुई है, जबकि अनु नाम के एक व्यक्ति और अथर्व नाम के 2 साल के बच्चे की हालत गंभीर है. इन दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल से फोर्टिस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां वे जिंदगी और मौत के बीच की जंग लड़ रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक जमुना और ज्योति को 3 तारीख को हांगकांग वापस जाना था. हांगकांग में ये दोनों अपना एक होटल चलाते हैं और परिवार से मिलने के लिए भारत आए हुए थे. हिमाचल से वापस आते हुए यह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन लोग की मौत हो गई. फिलहाल पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल भेज दिया, दूसरी तरफ घायल बच्चे और अनु नाम के व्यक्ति का इलाज फोर्टिस हॉस्पिटल में जारी है.

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts