Connect with us

Uncategorized

राजस्थान: शादी के 7 साल बाद बनी मां, एक साथ 2 बेटे और 3 बेटियों को दिया जन्म

खबर शेयर करें -

राजस्थान के करौली में एक 25 वर्षीय महिला ने एक साथ 5 बच्चों को जन्म दिया। महिला की शादी को 7 साल बीत चुके थे। यह डिलवरी गर्भावस्था के 7वें महीने में हुई थी। प्री-मैच्योर डिलीवरी के कारण बच्चे काफी कमोजर थे। हालांकि, मां स्वस्थ थी। ऐसे में इतने कम वजन के बच्चों के लिए प्रयाप्त सुविधाएं ना होने के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल ने नवजात बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जयपुर के जेके लॉन हॉस्पिटल भेज दिया। लेकिन अफसोस महिला के किसी भी बच्चे को बचाया नहीं जा सका है।

2 बेटे और 3 बेटियों को दिया था जन्म

यह महिला शादी के 7 साल बाद मां बनी थी। उसने पांच बच्चों (2 लड़के और 3 लड़कियां) को जन्म दिया था। डॉक्टर्स के अनुसार, सभी बच्चों के जन्म में एक से डेढ़ मिनट का अंतर था, जिनका वजन 300 से 660 ग्राम था। इलाज के लिए जयपुर लाते समय 2 लड़के और 2 लड़कियों की रास्ते में मौत हो गई, जबकि एक लड़की ने जयपुर पहुंचकर हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया।

लाखों में से एक केस होता है ऐसा

महिला नाम रेश्मा है। उसके पति अश्क अली केरल में काम करते हैं। महिला पहली बार मां बनी थी लेकिन अब उसके सभी बच्चों की मौत हो गई है। डॉक्टर ने बयाया कि लाखों में इस तरह का एक केस सामने आता है। बच्चा नहीं होने पर इलाज लेने वाली महिला में एक साथ 3, 4 या 5 बच्चे जन्म देने की संभावना अधिक रहती है। बता दें, शादी के कई साल बाद भी मां ना बन पाने पर कपल ने कई डॉक्टर्स से इलाज कराया था, जिसके बाद उनके एक साथ 5 बच्चे हुए थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts