Connect with us

Uncategorized

मुनस्यारी की चोटियों में हिमपात शुरू, घाटी व शहर में बारिश से ठंड बढ़ी

खबर शेयर करें -

पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी तहसील समेत नगर से लगे क्षेत्र में हिमपात शुरू हो गया है। धारचूला तहसील के भी ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात के समाचार हैं। जाले के अन्य हिस्सों के साथ ही बागेश्वर व चंपावत जिलों में हिमपात व बारिश की आशंका जताई जा रही है।


बताया गया है कि मुनस्यारी में आज शाम से झमाझम बारिश शुरू हो गई। देर शाम बर्फबारी के चलते ठंड बढ़ गई। ऊंची चोटियों में खालिया टॉप, हंसलिंग, पंचाचुली, चिपलाकेदार, बेटूलीधार, काला मुनि में हिमपात शुरू हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts