Connect with us
आप सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब के सीएम भगवंत मान समेत कई नेता शामिल हुए।

Uncategorized

Raghav-Parineeti Engaged: एक-दूजे के हुए राघव और परिणीति, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

नई दिल्ली। आप सांसद राघव चड्ढा ने शनिवार को एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा के साथ दिल्ली के कपूरथला हाउस में सगाई कर ली है। सगाई समारोह में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कपूरथला हाउस पहुंचे थे। इसके अलावा पंजाब के सीएम भगवंत मान भी समारोह में शामिल हुए। 

Raghav-Parineeti Engaged: एक-दूजे के हुए राघव और परिणीति, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर दी शुभकामनाएं

सगाई समारोह के दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राघव और परिणीति चोपड़ा को शुभकामनाएं दिया। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके कहा कि ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।

Raghav-Parineeti Engaged: एक-दूजे के हुए राघव और परिणीति, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

केजरीवाल और मान ने प्रियंका चोपड़ा से की मुलाकात

वहीं आम आदमी पार्टी के भी ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से दोनों को बधाई दी गई। ट्वीट में लिखा गया, “भगवान राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को खुश रखें दें! दोनों परिवारों को भी बहुत-बहुत बधाई।” सगाई समारोह के दौरान दिल्ली के सीएम केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परिणीति की चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस से भी मुलाकात की।

Raghav-Parineeti Engaged: एक-दूजे के हुए राघव और परिणीति, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने दी बधाई

सांसद राघव चड्ढा व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की सगाई के अवसर पर राजनीतिज्ञों से लेकर अन्य क्षेत्रों की हस्तियां कपूरथला हाउस पहुंचीं और दोनों को आर्शीवाद दिया। इसी तरह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला, कपिल सिब्बल व पी चिदंबरम, महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे व फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा समेत अन्य भी कपूरथला हाउस पहुंचे। इसके पहले शाम से ही लोगों को वहां जुटना शुरू हो गया था। हालांकि, सगाई में सीमित लाेगों को ही आमंत्रित किया गया था। 

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts