Connect with us

Uncategorized

सपा के कद्दावर नेता आज़म खान को पड़ा दिल का दौरा, दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से विधायक आजम खान को दिल का दौरा पड़ा है। उन्हें दिल का दौरा पड़ने के बाद सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजम खान डॉक्टरों की निगरानी में हैं। आजम खान सर गंगाराम अस्पताल में आईसीयू में हैं। आजम खान के करीबियों के मुताबिक उन्हें दो दिन पहले अचानक पसीने आया और सांस लेने में तकलीफ हुई थी। तबीयत खराब होने के बाद उन्हें रामपुर से दिल्ली ले जाया गया। वहां उनके चैकअप हुए तो पता चला कि आजम खान को हार्ट अटैक हुआ था।

जांच में पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है, जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खान के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है। अभी आजम खान डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। सपा नेता आजम की तबीयत ठीक है, लेकिन डॉक्टरों ने अभी उन्हें अपनी निगरानी में आईसीयू में रखा है। एक या दो दिन बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। आजम खान की देखभाल के लिए उनके साथ अस्पताल में उनके बेटे और सपा विधायक अब्दुल्लाह भी मौजूद हैं। जबकि आजम खान की पत्नी पूर्व सांसद डॉ तजीन फातिमा और बड़े बेटे अदीब भी उनकी देखभाल के लिए दिल्ली में ही मौजूद हैं।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts