Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट होंगे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नए कुलपति

 

 

अल्मोड़ा / नैनीताल: उत्तराखंड की उच्च शिक्षा में अहम प्रशासनिक बदलाव हुआ है। शिक्षाविद् और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष *प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा का कुलपति नियुक्त किया गया है। वहीं SSJ विश्वविद्यालय के निवर्तमान कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल का नया नियमित कुलपति बनाया गया है।

 

जानकारी के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत का कार्यकाल समाप्त होने के बाद यह नियुक्तियां की गई हैं।

 

 

 

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट बने SSJ के कार्यवाहक कुलपति

 

राज्यपाल एवं कुलाधिपति लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के भौतिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष और परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को अंतरिम व्यवस्था के तहत यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। 3f09

 

 

 

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट का तीन वर्ष का कार्यकाल 21 सितंबर को समाप्त हो गया था। विश्वविद्यालय अधिनियम के तहत तत्काल नियमित कुलपति की नियुक्ति संभव न होने के कारण कुलाधिपति ने प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को आगामी छह माह के लिए या नियमित कुलपति के पदभार ग्रहण करने तक कार्यवाहक कुलपति नियुक्त किया है। 3f09

 

प्रो. बिष्ट 27 वर्षों के शिक्षण अनुभव के साथ न्यूक्लियर फिजिक्स, हाई एनर्जी पार्टिकल फिजिक्स और क्वांटम फील्ड थ्योरी के विशेषज्ञ हैं। उनके 150 से अधिक शोध पत्र प्रकाशित हैं और 17 शोधार्थी उनके निर्देशन में पीएचडी पूरी कर चुके हैं।

प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट होंगे सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नए कुलपति

प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट ने संभाला कुमाऊं विश्वविद्यालय का कार्यभार

 

दूसरी ओर, 3 सितंबर को कुलाधिपति द्वारा जारी आदेश के बाद प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट को कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल का कुलपति नियुक्त किया गया। उन्होंने 22 सितंबर को पदभार ग्रहण किया।

 

 

 

इससे पहले 31 अगस्त को प्रो. डीएस रावत का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी ने 1 से 21 सितंबर तक कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति का अतिरिक्त कार्यभार संभाला था।

 

 

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts