Connect with us

Uncategorized

एनयूजेआई द्वारा रक्तदान कराकर बचाई गर्भवती महिला और बच्चे की जान।


जिला उपाध्यक्ष हिमांशु ने रक्तदान कराकर बचाई महिला की जान
बागेश्वर। जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को प्रसूति के लिए रक्त की कमी हो गई। जिसकी सूचना रक्त बैंक द्वारा एनयूजेआई को दी गई। मालूम हो कि महिला दिवस पर नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया द्वारा विशेष रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। जिसके बाद आवश्यक रक्त ग्रुप के सदस्यों को जरूरत पड़ने पर रक्तदान के लिए प्रेरित किया गया था। इस दौरान जिला अस्पताल में एक गर्भवती महिला को ए निगेटिव रक्त की आवश्यकता हुई। जिसके बाद सूचना मिलते ही एनयूजेआई के जिला उपाध्यक्ष पत्रकार हिमांशु गड़िया द्वारा तत्काल ब्लड बैंक पहुँचकर रक्तदान किया गया।रक्तदान करने के बाद गर्भवती महिला के परिजनो और ब्लड बैंक कर्मियों द्वारा उनकी सराहना की गई।वही रक्तदान प्रभारी डॉ सावित्री शुक्ला द्वारा एनयूजेआई को पुण्य कार्य के लिए दी जाने वाली मदद और जागरूकता के लिए भरसक सराहना की।उन्होंने बताया कि गर्भवती महिला को प्रसव पूर्व महिला और गर्भस्थ शिशु के सुरक्षित प्रसव के लिए रक्त की कमी बनी हुई थी।वही जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता ने बताया कि संगठन द्वारा रक्तदान महादान थीम में लोगों से सम्पर्क कर सही समय पर मरीजों को समय से रक्तदान मिले इसके लिए रक्तदान कराया जा रहा है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts