Connect with us

Uncategorized

पुलिस ने सकुशल बरामद की गुमशुदा नाबालिग लड़कियां

लालकुआं दिनांक 8 मई को नाबालिक लड़की के पिता द्वारा कोतवाली लाल कुआं में तहरीर दी गई कि अपने नजदीक रिश्तेदार की शादी में गए थे जहां पर उनकी बेटी अपने मम्मी पापा से नाराज होकर अचानक कही चली गई थी। परिजनों द्वारा नाबालिक लड़की को काफी खोजबीन की गई परंतु उसका कहीं पता नहीं चल पाया जिस संबंध में कोतवाली लाल कुआं में दिनांक 9 मई 2023 को गुमशुदगी दर्ज कर विवेचना *महिला उपनिरीक्षक रजनी आर्य* के सुपुर्द की गई।
नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद करने हेतु *श्री डीआर वर्मा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं* के द्वारा थाना स्तर पर टीम गठित की गई टीम महिला उप निरीक्षक रजनी आर्या के द्वारा मय पुलिस टीम के घटनास्थल एवं आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया तथा क्षेत्र में पतारसी सुराग रसी कर नाबालिक लड़की को उसकी सहेली के घर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।
परिजनों द्वारा नैनीताल पुलिस त्वरित कार्रवाई का आभार एवं प्रशंसा की गई।

LSI रजनी आर्य कॉन्स्टेबल
Con आनंद पूरी चंद्रशे

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts