Connect with us

अपराध

गोदाम की बिजली लाइन ठीक करते समय मिस्त्री की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

गोदाम की बिजली लाइन ठीक करते समय मिस्त्री की करंट लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। राजधानी के पटेलनगर क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे में गोदाम की खराब बिजली लाइन ठीक करने के दौरान 40 वर्षीय बिजली मिस्त्री की करंट लगने से मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे पहले सहारा अस्पताल और बाद में ग्राफिक एरा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

 

 

पुलिस के अनुसार, शिमला बाईपास स्थित सैफ एक्सप्रेस गोदाम की बिजली देर रात अचानक खराब हो गई थी। गोदाम के साइट इंजीनियर अर्जुन सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को देते हुए बताया कि गोदाम के गार्ड दुर्गा थापा ने पास में रहने वाले बिजली मिस्त्री संदीप कश्यप को बुलाया था।

 

करीब दस मिनट बाद संदीप गोदाम पहुंचा और बैरियर के पास लगे बिजली के पोल पर चढ़कर फॉल्ट ठीक करने लगा। इसी दौरान तेज धमाके के साथ बिजली का फॉल्ट हुआ और उसे जोरदार करंट लग गया। करंट लगते ही वह पोल से नीचे गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

 

गोदाम के कर्मचारियों ने तत्काल कंपनी के वाहन से उसे सहारा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्राफिक एरा अस्पताल रेफर किया, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

 

 

मृतक की पहचान संदीप कश्यप (40) पुत्र रामपाल कश्यप, निवासी प्रेमनगर रोड, बड़ोवाला, थाना पटेलनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Continue Reading

More in अपराध

Recent Posts

Facebook

Trending Posts