Connect with us

Uncategorized

पुलिस ने पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार कर तामील कराया नोटिस, लोन दिलाने के नाम पर बजाज फाइनेन्स से कर ली थी लाखों की ठगी

पिथौरागढ़। बजाज फाइनेन्स से लोन दिलाने के नाम पर व ऑनलाइन ठगी कर दो व्यक्तियों से लाखों रूपयों हड़पने वाले एक महिला सहित तीन अभियुक्तों को पिथौरागढ़ पुलिस ने पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर नोटिस तामील कराया।
पुलिस के मुताबिक एक साल पहले 28 अगस्त को खड़कोट निवासी श्रीमती गीता मेहता द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी कि किसी व्यक्ति ने उनके खाते से अचानक 4 लाख 50 हजार रूपये गायब कर दिये। जिस सम्बन्ध में कोतवाली पिथौरागढ़ में 420 भादवि व 66D IT ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह के आदेशानुसार उपनिरीक्षक शंकर सिंह के नेतृत्व में अभियुक्तों की तलाश हेतु टीम गठित की गयी पुलिस टीम द्वारा इस अभियोग में प्रकाश में आये अभियुक्त अनुरूल सरकार पुत्र नममुद्दीन सरकार निवासी ग्राम व थाना तपन, पश्चिम बंगाल को 13 अगस्त को उसके घर से गिरफ्तार कर 41 सीपीआरसी का नोटिस तामील कराया। इसी क्रम में 11 मई को विजेन्द्र प्रसाद मिश्रा निवासी पतोर माया आनन्दपुर जिला दरभंगा बिहार, हाल निवासी दरकोट मुनस्यारी पिथौरागढ़ द्वारा थाना मुनस्यारी में तहरीर दी गयी थी कि उन्होंने गूगल में बजाज फाइनेन्स को चैक किया तो उन्हें एक कॉल आया जो अपने को बजाज फाइनेन्स का लोन अधिकारी बता रहा था। वह कम ब्याज दर पर लोन देने की बात कह रहा था। इस व्यक्ति को अपने पैन कार्ड, आधार कार्ड, पास बुक आदि डिटेल उपलब्ध करा दी । उक्त व्यक्ति द्वारा वादी से 99800 रूपये ठग लिये । तहरीर के आधार पर थाना मुनस्यारी पर धारा 420 भादवि व 66D IT ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था । पुलिस टीम द्वारा प्रकाश में आये अभियुक्त शंकर पाण्डा पुत्र सुब्रुत पाण्डा निवासी दसाई जिला पूर्व मदनीपुर पश्चिम बंगाल के घर नोटिस चस्पा किया गया तथा उसके घर पर मौजूद उसकी पत्नी मीना पाण्डा जो उक्त अभियोग में संलिप्त होना पाया गया उसे 41 Crpc का नोटिस तामील कराया गया । पुलिस टीम द्वारा सभी अभियुक्तों को समय से पुलिस/ न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत होने की हिदायत दी गयी । पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शंकर सिंह, कांस्टेबल सत्येन्द्र सुयाल, कांस्टेबल राजू पुरी, साईबर सैल की उपनिरीक्षक प्रियंका इजराल, कांस्टेबल विपिन ओली, कांस्टेबल मनोज कुमार महिला कांस्टेबल गीता पवार शामिल थे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts