Connect with us
पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने मोदी के छुए पैर। मोदी से बाइडेन ने कहा- आप बहुत लोकप्रिय हैं मुझे आटोग्राफ लेना चाहिए। अस्ट्रेलिया के पीएम ने भी कहा- आपके कार्यक्रम के लिए बहुत भीड़ आ रही है।

Uncategorized

PM Modi: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का डंका, ग्लोबल लीडर्स ने की जम कर तारीफ

नई दिल्ली। कूटनीति में यूं तो हाव भाव और अंदाज का आकलन ही बहुत कुछ कहता है लेकिन अगर स्पष्ट शब्दों में कुछ कहा गया तो बात ही अलग है। देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता को लेकर अलग अलग राय रखी जाती है, लेकिन जिस तरह विश्व के दो शक्तिशाली देश अमेरिका और अस्ट्रेलिया के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मुक्त कंठों से उनकी लोकप्रियता को सराहा वह देश के लिए भी गर्व का विषय है।

PM Modi: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का डंका, ग्लोबल लीडर्स ने की जम कर तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाईडेन ने तो कहा- प्रधानमंत्री जी मुझे आपका आटोग्राफ लेना चाहिए। वहीं जापान की यात्रा के बाद जब प्रधानमंत्री पापुआ न्यू गिनी पहुंचे तो अदभुत दृश्य था। अगवानी को आए न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मरापे ने मोदी के पैर छुए। बताते हैं कि जापान में क्वाड बैठक के वक्त बाइडेन ने पीएम मोदी से कहा कि उन्हें एक अजीबोगरीब चुनौती से जूझना पड़ रहा है।

PM Modi: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का डंका, ग्लोबल लीडर्स ने की जम कर तारीफ

बाईडेन ने कहा- ‘अगले महीने हमने वाशिंगटन में आपके सम्मान में जो स्वागत भोज रखा है उसमें शामिल होने के लिए पूरा देश उमड़ रहा है। आपको मजाक लग रहा हो तो मेरी टीम से पूछ लीजिए। जिसके बारे में मैं ने सुना नहीं, कभी मिला नहीं वह भी उस भोज में शामिल होना चाहते हैं। हमारे पास अब आमंत्रण पत्र नहीं बचा है लेकिन फिल्म अभिनेताओं से लेकर मेरे संबंधी तक हर कोई आने को इच्छुक हैं। आप बहुत लोकप्रिय है।

वहीं मौजूद अस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अलबनीज ने भी ऐसी ही परेशानी सुना दी। उन्होंने कहा कि अस्ट्रेलिया में सामुदायिक आयोजन के स्थल पर 20 हजार लोगों के लिए जगह है। लेकिन उनके लिए मुश्किल हो रही है। इस कार्यक्रम में अलबनीज भी रहेंगे। गौरतलब है कि सिडनी के एक क्षेत्र हैरिस पार्क में यह आयोजन होना है जिसे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के वक्त लिटिल इंडिया घोषित किया जाएगा। वैसे तीन देशों की इस यात्रा को भारतीय सभ्यता के प्रसार से भी जोड़ा जा रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया

हिरोशिमा में प्रधानमंत्री मोदी ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया था जो शांति और अहिंसा के प्रति भारत की सोच के प्रतीक हैं। पापुआ न्यू गिनी में उन्होंने तमिल काव्य तिरुकुरल के स्थानीय संस्करण टाक पिसिन का विमोचन करेंगे। जबकि अस्ट्रैलिया में लिटिल इंडिया की पहचान सिद्ध होगी। यह अस्ट्रेलिया में भारत और भारतीयों के बढ़ते प्रभाव को दर्शाएगा।

गौरतलब है कि 2014 में अपने पहले कार्यकाल के दौरान ही पीएम मोदी ने जो प्रयास शुरू किया था उसके बाद से अंतरराष्ट्रीय मंच पर जहां भारत मजबूत हुआ वहीं व्यक्तिगत स्तर पर उनकी खुद की लोकप्रियता अभूतपूर्व स्तर तक पहुंची है। कुछ महीने पहले ही इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी को विश्व का सबसे लोकप्रिय लीडर करार दिया था।

PM Modi: अंतरराष्ट्रीय मंच पर पीएम नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता का डंका, ग्लोबल लीडर्स ने की जम कर तारीफ

वस्तुत: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही यह प्रशंसा जहां वैश्विक प्रयास के लिए अहम है वहीं घरेलू स्तर पर इसका राजनीतिक असर भी दिखता है। पिछले लोकसभा चुनाव में हर आयु वर्ग के लोगों के लिए यह गर्व का विषय था और कईयों ने इसे ही अपने फैसले का आधार बनाया था।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts