Connect with us

Uncategorized

पत्रकारों को मिलेगी पेंशन, मुख्यमंत्री धामी ने दिया अनुमोदन

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना हेतु आयोजित समिति के प्रस्ताव को दिया अनुमोदन।
  • मृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों को पत्रकार कल्याण कोष से कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता का दिया गया अनुमोदन।
  • गम्भीर रोग से ग्रस्त 5 पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के प्रस्ताव को भी दिया गया अनुमोदन।
  • एक पत्रकार को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 72293 रूपये के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।
  • मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’’ के तहत 03 प्रकरणों पर पेंशन अनुमन्य किये जाने के प्रस्ताव को भी मुख्यमंत्री ने दिया अनुमोदन।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को आर्थिक सहायता हेतु पत्रकार कल्याण कोष एवं मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना हेतु आयोजित समिति के प्रस्ताव को अनुमोदन दिया है। 29 अप्रैल 2023 को समिति की बैठक में उत्तराखण्ड संकटाग्रस्त पत्रकारों एवं उनके आश्रितों के लिए पत्रकार कल्याण कोष से प्राप्त आवेदन प्रकरणों पर समिति द्वारा मृतक 09 पत्रकारों के आश्रितों कुल 45 लाख रूपये की आर्थिक सहायता जिसमें प्रत्येक आश्रित परिवार को 5-5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी।

जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है। गम्भीर एवं असाध्य रोग से ग्रस्त पत्रकारों के चिकित्सा उपचार के लिए 05 पत्रकारों को कुल 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने एवं एक प्रकरण को मुख्यमंत्री राहत कोष से 72293 रूपये की आर्थिक सहायता देने के प्रस्ताव पर सहमति बनी थी, जिस पर मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है।

मुख्यमंत्री पत्रकार सम्मान पेंशन योजना’’ के अन्तर्गत निर्धारित अहर्ता/पात्रता पूर्ण करने वाले 03 प्रकरणों पर पेंशन अनुमन्य किये जाने के प्रस्ताव पर समिति की सहमती बनी, जिस पर भी मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदन दिया गया है। समिति द्वारा नियामवली में उल्लिखित प्राविधानों के अन्तर्गत 06 प्रकरणों को अपूर्ण पाया गया। जिनके सबंध में पुनः एक बार अभिलेख प्रस्तुत करने का अवसर दिये जाने का सुझाव दिया गया। यदि आवेदकों द्वारा अभिलेख उपलब्ध कराये जाते हैं, तो इन प्रकरणों को आगामी बैठक में प्रस्तुत करने की सहमति बनी।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts