Connect with us

Uncategorized

Pantnagar University: शाम के वक्त टहल रही थीं छात्राएं, होंडा सिटी से आए चार लड़कों ने की छेड़छाड; मच गया बवाल

पंतनगर : गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शाम के वक्त टहल रही दो छात्राओं से चार लड़कों ने छेड़छाड़ कर दी। शोर शराबा सुन लोगों ने उन्हें दबोच लिया। सुरक्षा अधिकारी ने स्वजन बुलाकर उनसे लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया। इस बीच माहौल गहमा गहमी बना रहा।

लंबे समय से विश्वविद्यालय में शोहदों का प्रवेश

विश्वविद्यालय में लंबे समय से शोहदों का प्रवेश चल रहा है। जिसे रोकने में विवि प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। पिछले कुछ दिनों से दो छात्राओं को कुछ लड़के पीछा कर रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने सुरक्षा अधिकारी डा गोविंद बोहरा से की।

शोर शराबा सुन लोगों ने चारों को पकड़ लिया

गुरुवार को फिर दोनों छात्राएं टहल रही थीं इस बीच होंडा सिटी कार से चार लड़के आए। बड़ी मार्केट के पास सीबीएम महाविद्यालय की छात्राओं से छेड़छाड़ करने लगे। इस बीच शोर शराबा सुन लोगों ने चारों को पकड़ लिया।

लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया गया

सूचना पर मौके पर पहुंचे सुरक्षा अधिकारी ने कड़ाई से उनसे पूछताछ की तो चारों ने भदईपुरा और ट्रांजिट कैंप निवासी बताया। जिसके बाद उनके स्वजन को बुलाकर घटना से अवगत कराया। माफी मांगने पर उनसे लिखित माफीनामा लेकर छोड़ दिया गया।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts