Connect with us
आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक खूब बादल बरसेंगे। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Uncategorized

उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, मानसून से पहले बिगड़ने लगे हालात

देहरादून: उत्तराखंड में मानसून के पहुंचने से पहले ही झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया है। पर्वतीय जनपदों में प्री-मानसून की बारिश हो रही है। आज भी पहाड़ से लेकर मैदान तक खूब बादल बरसेंगे। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश है सकती है। 25 जून को उत्तराखंड में मानसून दस्तक देगा, जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे।

आज राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कही गरज चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। मैदानी इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। कहीं-कहीं 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार और उत्तरकाशी में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 24 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 22 और 23 जून को पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं भारी बारिश और मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। 24 व 25 जून को पहाड़ के साथ ही राज्य के मैदानी इलाकों में भी झमाझम बारिश होगी।

नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश से हालात बिगड़ सकते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कहा कि 22 से 24 जून तक होने वाली बारिश प्री-मानसून की बारिश में दर्ज की जाएगी। 25 जून से मानसून आएगा। प्री-मानसून के दौरान पर्वतीय इलाकों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts