Connect with us

Uncategorized

प्रधानमंत्री मोदी के घर से आई एक खबर ने सुबह-सुबह दिल्ली में हड़कंप मचा दिया

प्रधानमंत्री आवास के ऊपर सोमवार सुबह ड्रोन उड़ने की खबर से हड़कंप मच गया। एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब पांच बजे एसपीजी ने दिल्ली पुलिस को इस मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दिल्ली के बड़े अधिकारी और भारी फोर्स ड्रोन की तलाश में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक ड्रेन मिल नहीं पाया था।

पुलिस ड्रोन की तलाश में जुटी है। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री आवास और उसके आसपास का इलाका नो फ्लाइंग जोन में आता है। दरअसल, सोमवार की सुबह एनडीडी कंट्रोल रूम को पीएम आवास के पास एक अज्ञात उड़ने वाली वस्तु के बारे में सूचना मिली थी। आस-पास के इलाकों में काफी खोजबीन की गई लेकिन ऐसी कोई वस्तु नहीं मिली। हवाई यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) से भी संपर्क किया गया। उन्हें भी पीएम आवास के पास ऐसी कोई उड़ने वाली वस्तु नहीं मिली। नई दिल्ली जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त डा. हेमंत तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के ऊपर नो फ्लाइंग जोन में ड्रोन उड़ाने की जानकारी मिली थी। सुबह 5.30 बजे एसपीजी ने पुलिस से संपर्क किया था। फिलहाल जांच जारी है।

Advertisement
Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts