Connect with us

Uncategorized

ट्विटर पर भिड़े केजरीवाल और चिदंबरम, दिल्ली सीएम बोले-सर, हाय रे, मर गए बंद कीजिए

उत्तर प्रदेश की तरह गोवा के विधानसभा चुनावों से पहले वहां भी काफी उठापटक देखने को मिल रही है। कांग्रेस के 17 में से 15 विधायक भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इस बीच कांग्रेस नेता पी चिदंबरम के एक ट्वीट पर आम आदमी पाटीज़् के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने चुटकी ली है। दोनों नेता चुनावों को लेकर ट्विटर पर ही भिड़ गए हैं।

क्या किया था चिदंबरम ने ट्वीट
दरअसल, पी चिदंबरम ने गोवा विधानसभा चुनावों को लेकर एक ट्वीट किया। उन्होने लिखा कि मेरा आकलन है कि आम आदमी पाटीज़् और टीएमसी गोवा में गैर-भाजपा वोट को केवल खंडित करेगा। अरविंद केजरीवाल द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। उन्होंने आगे लिखा गोवा में मुकाबला कांग्रेस और भाजपा के बीच है।

केजरीवाल ने यूं ली चुटकी
इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद आम आदमी पाटीज़् के अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल ने पी चिदंबरम के ट्वीट के जवाब में लिखा – सर, रोना बंद कीजिए- ‘हाय रे, मर गए रे, हमारे वोट काट दिए रेÓ…गोवा सिफज़् वहां वोट करेगा जहां उसे उम्मीद दिखेगी। केजरीवाल आगे लिखते हैं कि भाजपा के लिए कांग्रेस उम्मीद हो सकती है, लेकिन गोवा के लोगों के लिए नहीं । ऐसी पाटीज़् जिसके 17 में से 15 विधायक भाजपा में चले गए हों। केजरीवाल ने कांग्रेस की गांरटी नाम से एक नोट भी लिखा है। उन्होने लिखा कांग्रेस का हर वोट सुरक्षित तरीके से भाजपा को डिलीवर कर दिया जाएगा। भाजपा को वोट देने के लिए कांग्रेस से संपकज़् करें, वह सुरक्षित तरीके से डिलीवरी करा देंगे।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts