Connect with us

Uncategorized

बढ़ती आबादी पर तंज…..इस देश में कार्टून छापकर उड़ाया गया भारत का मज़ाक तो चढ़ गया लोगों का पारा

भारत हाल ही में दुनिया का सबसे आबादी वाला देश बन गया है। इसका मजाक उड़ाते हुए जर्मनी की पत्रिका डेर स्पीगल ने एक कार्टून छापा है। कार्टून के जरिए भारत की जनसंख्या को चीन से आगे निकलते हुए दिखाया गया है। इस पर भारतीय मंत्री भड़क उठे हैं। उन्होंने इसे नस्लवादी बताया है। कार्टून में दो ट्रेन दिखाई गई हैं। एक तरफ जहां लोगों से खचाखच भरी हुई जर्जर पुरानी भारतीय रेलगाड़ी को दिखाया गया है, जिसके ऊपर भारतीय तिरंगा लिए लोग बैठे हैं। वहीं, एक अलग ट्रैक पर चीन की बुलेट ट्रेन दिखाई दे रही है, जिसमें महज दो चालक बैठे हुए हैं।

इस कार्टून के जरिए चीन की तकनीकी प्रगति को दिखाया गया है, जबकि भारत को चरमराते हुए इंफ्रास्टक्चर के साथ पेश किया गया है। इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि आने वाले कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी से बहुत बड़ी होगी। उन्होंने ट्वीट किया कि प्रिय कार्टूनिस्ट डेर स्पीगल भारत का मजाक उड़ाने के आपके प्रयास के बावजूद पीएम मोदी के तहत भारत के खिलाफ दांव लगाना स्मार्ट नहीं है, कुछ वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था जर्मनी से बड़ी होगी।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts