Connect with us
देश में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10753 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 53720 हो गई है।

Uncategorized

 देश में 53 हजार के पार हुई एक्टिव केसों की संख्या, बीते 24 घंटे में मिले 10,753 मामले

खबर शेयर करें -

देश में कोरोना के केसों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हालांकि, बीते 24 घंटों में कोरोना के मामलों में कमी आई है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 10,753 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ ही सक्रिय मामलों की संख्या 53,720 हो गई है।

एक दिन पहले मिले थे 11 हजार केस

बता दें कि एक दिन पहले शुक्रवार को देश में कोरोना के 11,109 नए मामले मिले थे। शुक्रवार को कोरोना से 29 लोगों की मौत हुई थी। इसी के साथ ही मृतकों की संख्या 5,31,064 हो गई। इसके अलावा दिल्ली और राजस्थान से तीन-तीन और छत्तीसगढ़ और पंजाब में दो-दो मौतें हुई थी। साथ ही हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पुडुचेरी, तमिलनाडु, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से एक-एक मौत हुई थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, बीते 24 घंटे में मिले केस के बाद कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 53,720 हो गई है।

देश में अब तक 4 करोड़ लोग हुए संक्रमित

एक दिन पहले दैनिक संक्रमण दर 5.01 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.29 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बताते चलें कि इस वायरस से अब तक देश में 4,47,97,269 लोग संक्रमित हो चुके हैं। सक्रिय मामलों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.11 प्रतिशत है। कोरोना से ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। देश में अब तक कोरोनारोधी टीके की 220.66 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts