Connect with us

Uncategorized

‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे’ बहुत बार सुना होगा, लेकिन कभी ऊंट को पहाड़ से नीचे आते देखा है?

खबर शेयर करें -

‘अब आया ऊंट पहाड़ के नीचे…’ हिंदी की बड़ी मशहूर कहावत है, जिसे हम बचपन से सुनते आ रहे हैं। लेकिन आपने कभी असली ऊंट को पहाड़ नीचे उतरते देखा है? सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें ऊंट एक पहाड़ी से उतरता नजर आ रहा है। इस नजारे को देखकर जहां कुछ लोग ऊंट के लिए फिक्रमंद हो गए, तो वहीं कई मजे लेने लगे। मसलन, कुछ यूजर्स ने लिखा कि ऊंट रेगिस्तान में ही सही रहता है, तो एक ने कहा कि पहाड़ से गिरो, उठो और चलो…।

जब पहाड़ी से उतर रहा था ऊंट

यह वीडियो 13 सेकंड का है। इसमें हम देख सकते हैं कि हाईवे किनारे मौजूद पहाड़ी से एक ऊंट नीचे उतरने की कोशिश कर रहा है। दरअसल, ऊंट रेगिस्तान का जहाज कहलता है। लेकिन जब वह पहाड़ी से नीचे उतरने के लिए अपने कदम बढ़ाता है, तो उसका संतुलन बिगड़ जाता है और फिसलकर सीधा नीचे आ गिरता है। गनीमत रही कि उसे गंभीर चोट नहीं आती और वह खड़ा होता फिर चलने लगता है। इस क्लिप को अबतक 1 लाख 80 हजार से अधिक व्यूज और 6 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं।

‘ऊंट और पहाड़…’

यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसे ट्विटर पर @pantlp नाम के यूजर ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ऊंट और पहाड़…। इसके बाद यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। जहां अधिकतर यूजर्स इस क्लिप को ‘अब ऊंट आया पहाड़ के नीचे’ वाली कहावत से जोड़कर देखने लगे, वहीं कुछ यूजर्स ने लिखा कि बेचारा ऊंट। कुछ लोग इस ऊंट के वीडियो को महाराष्ट्र की राजनीति से भी जोड़कर देखने लगे। खैर, इस पर आपका क्या कहना है हमें कमेंट सेक्शन में बताएं।

ऊंट पहाड़ से नीचे आ ही गया…

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts