Connect with us

Uncategorized

योगी पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता के पीछे हाथ धोकर पड़ी यूपी पुलिस, सम्पत्ति कुर्क का नोटिस

योगी पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता के पीछे हाथ धोकर पड़ी यूपी पुलिस, सम्पत्ति कुर्क का नोटिस

लखनऊ। पूर्व सांसद व सपा नेता अनुराग भदौरिया के घर हजरतगंज पुलिस ने शुक्रवार देर शाम नोटिस चस्पा की। इसमें कहा गया है कि अगर वह हाजिर नहीं हुए तो उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। मामले में अनुराग की सास सुशीला सरोज का कहना है कि हमें परेशान किया जा रहा है। ये घर अनुराग का नहीं है। मेरा है। अनुराग को न्याय मिलेगा। पुलिस ने नोटिस चिपकाने से पहले पूछा तक नहीं कि ये किसका घर है। बीते 11 नवंबर को टीवी न्यूज चैनल पर डिबेट के दौरान भदौरिया पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। डीसीपी मध्य अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि अनुराग भदौरिया के खिलाफ भाजपा नेता हीरो बाजपेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद से अनुराग फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए इंदिरानगर, माल एवेन्यू और गोमतीनगर स्थित ठिकानों पर कई बार दबिश दी जा चुकी है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts