Connect with us

Uncategorized

नहीं रहीं ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

खबर शेयर करें -

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन हो गया है। वह पिछले कुछ वक्त से बीमार थीं। 96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय फिलहाल स्टॉकलैंड के बालमोरल महल में थीं वहीं पर उनका निधन हुआ। इस पर शाही परिवार का बयान आ गया है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की सबसे लंबे वक्त तक शासन करने वाली शासक रहीं। उनका जन्म साल 1926 में हुआ था। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बाद अब उनके बेटे चार्ल्स ब्रिटेन के राजा होंगे। गुरुवार को उनकी तबीयत नाजुक होने की बात सामने आई थी। तब से वह डॉक्टर्स की देखरेख में थीं। महारानी की तबीयत बिगड़ते ही शाही परिवार के लोग स्कॉटलैंड पहुंचने लगे थे। यहां महारानी बालमोरल महल में थीं। यहां एलिजाबेथ समर ब्रेक में आई थीं। शाही परिवार ने बताया था कि महारानी एपीसोडिक मोबिलिटी की दिक्कत से जूझ रही थीं। इसमें उनको खड़े होने और चलने में परेशानी होती थी। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को इसी साल फरवरी में कोरोना भी हो गया था। तब उनको हल्की सर्दी जैसे लक्षण थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts