Connect with us

Uncategorized

एनएच घोटाला: पांच भाईयों की दस करोड़ रुपए की संपत्ति की ईडी ने अटैच,धोखाधड़ी से 15 करोड़ अधिक लिया था मुआवज़ा

देहरादून। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनएच-घोटाले के आरोपियों में शामिल पांच किसानों की अमृतसर स्थित 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति अटैच कर ली है। पांचों सगे भाई हैं। इन पर पंतनगर में हाईवे चौड़ीकरण के दौरान खेती की जमीन को आवासीय दिखाकर करोड़ों का मुआवजा लेने का आरोप है।
आरोप है कि अमृतसर के वलाह गांव के मूल निवासी पांच भाई अजमेर सिंह, सुखदेव सिंह, गुरवैल सिंह, सुखवंत सिंह और सतनाम सिंह ने पंतनगर के पास खेती की जमीन आवासीय भूमि श्रेणी में शामिल कराकर निर्धारित मूल्य से 15.73 करोड़ रुपये अधिक मुआवजा लिया। इस पैसे से उन्होंने अपने पैतृक गांव में संपत्तियां खरीदी। ईडी ने पांचों भाइयों की 7.89 करोड़ रुपये की अचल और 2.40 करोड़ रुपये की चल संपत्ति को अटैच कर दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts