Connect with us
पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी।

Uncategorized

उत्तराखंड में शर्मनाक हरकत, मकान मालिक के बेटे ने बनाया किराएदार महिला का न्यूड वीडियो

हल्द्वानी: टेक्नोलॉजी ने हमारी जिंदगी आसान बनाई है, लेकिन इसके चलते महिलाओं की सुरक्षा भी हर वक्त दांव पर लगी रहती है। अब उत्तराखंड के हल्द्वानी में ही देख लें। यहां मकान मालिक के बेटे ने किराये पर रहने वाली महिला का नहाते हुए न्यूड वीडियो बना लिया। महिला ने उसे ऐसा करते हुए देख लिया।

पीड़ित महिला ने शोर मचाया तो आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। इतना ही नहीं वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। युवक की इस हरकत से परिजनों को भी शर्मसार होना पड़ रहा है। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया कि वो एक मकान में किराये पर कमरा लेकर रहती है।

मकान मालिक के बेटे की उस पर गंदी नजर थी। बीते दिनों जब वो नहाने के लिए जा रही थी तो मकान मालिक का बेटा भी पीछे-पीछे आ गया। उसने नहाने के दौरान महिला का वीडियो बना लिया। महिला ने युवक को गंदी हरकत करते देखा तो वो चीख पड़ी। उसने युवक की हरकत का विरोध किया।

तब आरोपी युवक महिला के साथ मारपीट करने लगा। ये भी कहा कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वो उसे जान से मार देगा। साथ ही वीडियो भी वायरल कर देगा। परेशान होकर पीड़ित पुलिस के पास पहुंची और आपबीती बताई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

Continue Reading

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts